
Sara Ali Khan ने नर्मदा किनारे बिताया समय, शरारा पहने नो-मेकअप लुक में आईं नजर
AajTak
इस खुशनुमा और रिलैक्सिंग समय की फोटोज को सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. फोटो में सारा को नाव पर बैठे देखा जा सकता है. वह लैवेंडर कलर का बेहद खूबसूरत शरारा पहने हुए हैं. सारा का सादगी भरा नो-मेकअप लुक काफी अच्छा लग रहा है. उनके बैकग्राउंड में बड़ा सा मंदिर भी देखा जा सकता है.
सारा अली खान 'मी टाइम' बिताने में कभी पीछे नहीं हटती हैं. कितना भी बिजी शेड्यूल क्यों ना हो, सारा हमेशा रिलैक्स करने का समय निकाल ही लेती हैं. अब सारा अली खान नर्मदा तट पर पहुंच गई हैं. रविवार को सारा अली खान ने मध्यप्रदेश के महेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे समय बिताया. इस दौरान उनके साथ एक्टर विक्की कौशल भी थे.

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज', जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. अब जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उन्हें हमजा अली (रणवीर) और यलीना (सारा अर्जुन) का महल जैसा घर याद ही होगा. अगर आप सोच रहे हैं कि वो फिल्म का सेट है तो गलत है. जानिए उस महल जैसे घर के बारे में...












