
Sanya Malhotra की फोटो लेने में गिरा फोटोग्राफर, एक्ट्रेस ने की मदद, हुई तारीफ, Video
AajTak
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फोटोग्राफर सान्या मल्होत्रा की फोटो लेते हुए गिर जाता है. ऐसे में सान्या भागकर जाकर उसे उठाने में मदद करती हैं. इसके बाद वह बार-बार फोटोग्राफर से पूछती हैं- लगी तो नहीं ना सर आपको? आप ठीक हो? आराम से आप पहले पैर देखो अपना.''
फिल्म इंडस्ट्री में सेलेब्स को रोज अपने आसपास पैपराजी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में कई बार ऐसा भी होता है कि फोटोग्राफर को चोट लगे और स्टार्स उनके लिए परेशान हो जाएं. एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. सान्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका फोटो लेने के चक्कर में फोटोग्राफर जमीन पर जा गिरता है. सान्या इस बात से परेशान हो जाती हैं और उनका हाल पूछने लगती हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












