
Salman Khan के करीबी को डेट कर रहीं Sonakshi Sinha, इंस्टा ऑफिशियल किया रिश्ता?
AajTak
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं. बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात सलमान खान की वजह से हुई थी. वो सलमान खान ही थे, जिन्होंने दोनों दिलों के मिलाया. सोनाक्षी और जहीर ने अपने रिश्ते की पुष्टि कभी नहीं की. ना ही दोनों ने कभी सोशल मीडिया पर साथ फोटो शेयर की थी. लेकिन अब यह बात बदल चुकी है.
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और 'नोटबुक' एक्टर जहीर इकबाल अपने रिश्ते को लेकर काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं. लंबे समय से खबरें आ रही हैं कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है. लेकिन सोनाक्षी और जहीर ने अपनी डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है. जाहिर इकबाल, 10 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा ने एक क्यूट पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. इस बर्थडे पोस्ट को दोनों का अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल करना भी माना जा रहा है.













