
Sakat Chauth 2022: सकट चौथ के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, रुष्ट हो जाते हैं गणेश जी
AajTak
Sakat Chauth 2022: माघ महीने की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का व्रत रखा जाता है. वैसे प्रत्येक महीने में दो चतुर्थी आती हैं, लेकिन माघ माह की चतुर्थी को बेहद खास और महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन प्रथम पूजनीय भगवान गणेश की पूजा से सभी कष्ट, दुख और पापों का क्षय हो जाता है. सकट चौथ पर गणेश जी के पूजन और व्रत में कुछ बातों का आवश्यक रूप से ध्यान रखना चाहिए. आइये बताते हैं कि सकट चौथ की पूजा विधि और कौन से काम इस दिन नहीं करने हैं...
Sakat Chauth 2022 Date: सकट चौथ को कई जगहों पर संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है. बहुत से लोग इसे तिलकुट चौथ के नाम से भी जानते हैं. इस दिन माताएं अपनी संतान के लिए व्रत रखती हैं और शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं. सकट चौथ के दिन तिल और गुड़ से बनी चीजें बनाई जाती हैं और इन्हीं का भगवान गणेश को भोग लगाया जाता है. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र के अनुसार सकट चौथ की पूजा के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए. जाने-अनजाने की गई गलतियों की वजह से पूजा और व्रत का पूरा फल प्राप्त नहीं होता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












