
Saharsa: गोली मारकर 20 साल के युवक की हत्या, सोशल मीडिया के जरिये शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस
AajTak
बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना की पुलिस ने 20 वर्षीय अज्ञात युवक का का शव बरामद किया है. गोली मारकर युवक की हत्या की गई है. अज्ञात युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुप के जरिये शव की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है.
बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस ने 20 साल के अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. बताया जा रहा है कि गोली मारकर युवक की हत्या की गई थी. आम के बगीचे में अज्ञात युवक शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
युवक को छाती में गोली मारी गई है. अज्ञात शव सिमरी बख्तियारपुर थाने के तहत आने वाले सिटानाबाद स्थित महुआ मठ के पास स्थित आम गाछी से बरामद किया गया है. अज्ञात शव के पास से पुलिस ने एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है. घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें- प्यार, इनकार, मंडप में जबरन रस्में और फिर कत्लेआम... आखिरकार पकड़ौआ शादी का हुआ खूनी अंजाम!
कहीं दूसरी जगह की हत्या, बगीचे में फेंका शव
हालांकि, अज्ञात युवक के शव की पहचान अभी तक नही हो पाई है. इस घटना के सिलसिले में पुलिस उपाधीक्षक मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि महुआ डीह मठ के पास आम के बगीचा से एक युवक का शव बरामद हुआ है. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं दूसरी जगह हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. इसके बाद शव को यहां आम के बगीचे में लाकर फेंक दिया गया है.
शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया की मदद

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












