
Russian Tanks Attack Building: रूसी टैंकों ने इमारत पर बरसाए गोले, हमले में बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा तबाह
AajTak
रूस यूक्रेन युद्ध का आज 18वां दिन है. यूक्रेन का दावा है कि उसने खेरसॉन में दो रूसी हेलीकॉप्टरों को मार गिराया गया है. वहीं रूस ने यूक्रेन के कीव ओब्लास्ट पर लगातार बम बरसाए हैं. साथ ही रूसी सैनिकों ने कीव में ग्रीन कॉरिडोर के जरिए रेस्क्यू कर रही महिलाओं और बच्चों पर गोली चलाई, जिसमें एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई. यूक्रेन के शहर मारियूपोल में भी रूस ने की जबरदस्त गोलाबारी की है. इस दौरान, जान बचा कर भागते दिखे यूक्रेनी सैनिक. साथ ही, रूसी टैंकों ने इमारत पर गोले बरसाए, जिसके बाद हमले में बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया. देखें ये वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











