
Russia Ukraine War: लवीव में रूसी सेना के ताबड़तोड़ हमले, देखें स्पेशल रिपोर्ट
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे महायुद्ध के 23 दिन हो चुके हैं और 23वें दिन रूस ने यूक्रेन पर कब्ज़े के लिए नई युद्धनीति अपनाई है. रूस ने अब पश्चिमी यूक्रेन में लवीव को टारगेट किया है. इस बीच यूक्रेन को लेकर अमेरिका और रूस के बीच बयानों की जंग छिड़ गई है. पहले रूस को बाइडेन ने वॉर क्रिमिनल कहा और अब वो पुतिन को हत्यारा और तानाशाह भी कह रहे हैं. आइए पहले देखते हैं, युद्ध के 23वें दिन रूस और यूक्रेन की जंग किस अंजाम तक पहुंची है.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











