
Russia-Ukraine War: रूस से जंग को तैयार यूक्रेन के युवा, लड़कियों ने भी उठाए घातक हथियार, देखें
AajTak
रूस-यूक्रेन के बीच पिछले 17 दिन से जंग जारी है. यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि Nikolaev में गोलीबारी जारी है. रूसी सेना अब ओडेसा में हमले तेज कर रही है. साथ ही रूस ओडेसा में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा है. यूक्रेन पर हमले के 16 दिन बाद भी रूस राजधानी कीव समेत बड़े शहरों पर नियंत्रण स्थापित नहीं कर सका है. वहीं, कीव में आम नागरिकों ने हथियार थाम लिए हैं. कीव में ही आम लोगों को बंदूक और अन्य हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है. युवा लड़कियों ने भी रूस से लड़ने के लिए घातक हथियार थाम लिए हैं. देखें आजतक की ये ग्राउंड रिपार्ट.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











