
Russia-Ukraine War: यूक्रेनी सैनिकों के बिलकुल नजदीक आया रूसी क्रेन, गोला दाग उड़ा दिए चीथड़े!
AajTak
रूस और यूक्रेन की जंग खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. हर दिन रूस की तरफ से गोलीबारी-बमबारी की जा रही है. यूक्रेन के कई शहर रूसी हमलों के बाद तबाह हो चुके हैं. हाल ही में यूक्रेन के शहर में यूक्रेनी सैनिक नाका लगाए खड़े थे और तभी रूसी टैंक करीब आ कर यूक्रेनी सैनिकों पर गोला दाग देता है और देखते ही फौजियों के चीथड़े उड़ जाते हैं. वहीं, रूसी हमले का एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जहां यूक्रेनी सैनिक बड़ा हमला करते दिख रहे हैं. आप भी देखें ये वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











