
Russia-Ukraine war: बाइडेन के कमजोर फैसलों ने धूमिल की अमेरिका की छवि, कब तक जंग से दूर रहेगा NATO?
AajTak
लंबी खिंच चुकी रूस-यूक्रेन जंग के बाद भी दोनों देशों के शीर्ष नेताओं में से कोई भी झुकने को तैयार नहीं है. यूक्रेन पर लगातार जारी रूसी हमलों के बाद भी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलेडिमिर जेलेंस्की पीछे हटने को तैयार नहीं है. 20 दिन से जारी ये जंग अब दुनिया के लिए चिंता का कारण बन गई है.
रूस और यूक्रेन की जंग पिछले 20 दिन से जारी है. पिछले कुछ सालों में दुनियाभर में कई युद्ध हुए. लेकिन तीसरे विश्व युद्ध का खतरा आज से पहले इतना ज्यादा कभी नहीं था. अमेरिका और नाटो देशों की धमकियों, चेतावनियों और प्रतिबंधों के सामने पुतिन हथियार डालने को तैयार नहीं हैं. रूस कभी नाटो देशों के आसमान में ड्रोन से जासूसी कर रहा है तो कभी पोलैंड के करीब मिसाइलों की बारिश कर रहा है. सवाल ये है कि पुतिन ये सब क्यों कर रहे हैं ? क्या वो नाटो को डराना चाहते हैं. या फिर वो नाटो के सब्र का इम्तिहान ले रहे हैं? सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि मौजूदा हालात में नाटो देश इस जंग से कब तक खुद को दूर रख पाएंगे ?
मारयूपोल में रूस ने यूक्रेन के कमांड सेंटर को रॉकेट से तबाह कर दिया है. पूरा शहर जल रहा है, लेकिन दुनिया यावोरिव शहर को लेकर चिंतित है. इसकी सबसे बड़ी वजह उसकी लोकेशन है. यावोरिव यूक्रेन के सुदूर पश्चिम में स्थित है, जहां यूक्रेन का सैन्य अड्डा है. यहा 360 स्कवायर किलो मीटर में फैला है. इसमें यूक्रेन की सेना के सबसे प्रमुख हिस्सों के ठिकाने हैं और यूक्रेनी सेना के कई ट्रेनिंग एरिया हैं. यावोरिव का ये इलाका पोलैंड के बेहद करीब है. यहां से पोलैंड का बॉर्डर सिर्फ 25 किलोमीटर दूर है. पोलैंड उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) का हिस्सा है.
पीछे हटने को बिल्कुल भी तैयार नहीं पुतिन
रूस की मिसाइलें नाटो देशों के दरवाजे पर फट रही हैं. यावोरिव पर हमला कर पुतिन ने बता दिया है कि वे यूक्रेन पर शिकंजा कसने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. भले ही इसके लिए उन्हें नाटो के दरवाजे पर ही क्यों मिसाइलें न गिरानी पड़े. बड़ी बात ये है कि जिस यावोरिव के इंटरनेशनल पीसकीपिंग एंड सिक्योरिटी सेंटर पर हमला किया गया. वहां नाटो के साथ यूक्रेन सैन्य अभ्यास करता रहा है. रूसे के हमले से पहले भी यहां पर नाटो देशों ने ड्रिल की थी और यूक्रेन की सेना को जंग में लड़ने के गुर सिखाए थे. रूस ने हमले के एक दिन पहले ही बता दिया था कि वो पोलैंड के करीब यावोरिव पर हमला करेगा, क्योंकि वहां से यूक्रेन को सैन्य सहायता मिल रही है. लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि रूस सही में 24 घंटे के अंदर ही हमला कर देगा.
अफगानिस्तान में US की नीति से धूमिल हुई छवि
दूसरे विश्व युद्ध ने अमेरिका को दुनिया की सुपर पावर बनाया था. जापान पर एटम बम गिराकर अमेरिका ने दूसरे विश्व युद्ध का खात्मा किया था. लेकिन आज हालात बदले हुए हैं. आज अमेरिका से ज्यादा एटम बम रूस के पास हैं. इसीलिए दुनिया जानना चाहती है कि अगर पुतिन की मनमानी जारी रही तो फिर रूस को कौन रोकेगा? इस सवाल पर नजरें अमेरिका पर टिक जाती हैं, जिसके पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है. आधुनिक और खतरनाक हथियार हैं. वो सबकुछ है, जो उसे दुनिया की सुपर पावर बनाता है. लेकिन सवाल यह है कि क्या अमेरिका दोबारा ऐसा करेगा? लेकिन अफगानिस्तान में जो हुआ उसे देखकर तो नहीं लगता. तालिबान के आने से पहले ही जिस तरह से अमेरिका ने बोरिया बिस्तर समेटा उसने न सिर्फ सुपर पावर वाली उसकी छवि को धूमिल किया, बल्कि पुतिन का हौसला भी बढ़ाया. पोलैंड जैसे नाटो देश, जहां लगातार यूक्रेन की मदद करने की पहल कर रहे हैं, तो बाइडेन उसे ऐसा करने से रोक रहे हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



