
Russia: मॉस्को को दहलाने की साजिश नाकाम, रूस ने हवा में मार गिराए दो अटैक ड्रोन
AajTak
करीब एक साल से ज्यादा समय से रूस के साथ सीधी जंग लड़ रहे यूक्रेन ने अब ड्रोन हमलों को तेजी से अंजाम देना शुरू कर दिया है. हाल ही में रूस की राजधानी मॉस्को पर एक ड्रोन अटैक की कोशिश की गई. हालांकि, रूसी सेना ने इसे नाकाम कर दिया.
रूस पर ड्रोन अटैक के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा हमले की कोशिश रूस की राजधानी मॉस्को के नजदीक की गई. रूसी सेना ने मॉस्को की तरफ जा रहे दो ड्रोन को हवा में ही मार गिराया है. घटना के बाद अब इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर ये ड्रोन कहां अटैक करने के मकसद से भेजे गए थे.
हमले की जानकारी मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने सोशल मीडिया पर दी है. उन्होंने बताया,'9 अगस्त को रूस के मॉस्को शहर की तरफ दो लड़ाकू ड्रोन आते हुए देखे गए. इन्हें देखकर रूसी सेना अलर्ट हो गई और हवा में ही दोनों ड्रोन को मार गिराया.'
डोमोडेडोवो में शूट किया गया ड्रोन
मेयर ने आगे कहा कि एक ड्रोन मॉस्को के दक्षिणी बाहरी इलाके डोमोडेडोवो (Domodedovo) क्षेत्र में शूट किया गया, जबकि दूसरा शहर के पश्चिम में मिन्स्क (Minsk) हाईवे क्षेत्र में मार गिराया गया. फिलहाल इस बात का पता नहीं चला है कि ड्रोन का मलबा नीचे गिरने पर कितने लोग प्रभावित हुए हैं. हालांकि, आपातकालीन सेवा से जुड़े लोग मौके पर मौजूद हैं.
एक हफ्ते के अंदर तीसरा अटैक
रूसी अधिकारियों के मुताबिक मॉस्को पर ये एक हफ्ते के अंदर हुए तीसरा ड्रोन अटैक है. इससे पहले 6 और 7 अगस्त को भी रूस ने यूक्रेन के ड्रोन मार गिराए थे. इससे पहले अब तक रूस और यूक्रेन की जंग में यूक्रेन मॉस्को को निशाना नहीं बना पा रहा था, लेकिन अब यूक्रेन के ड्रोन मॉस्को तक पहुंचकर हमले को अंजाम दे रहे हैं. रूसी सेना मॉस्को के दक्षिण-पश्चिम में 200 किलोमीटर (124 मील) से भी कम दूरी पर कलुगा क्षेत्र में सात ड्रोन शूट डाउन कर चुकी है.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.









