
Rule Change: 1 अगस्त से लागू होने वाले हैं ये 5 बड़े बदलाव, हर घर-हर जेब पर दिखेगा असर!
AajTak
Rule Change From 1st August 2024 : देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव देखने को मिलते हैं और दो दिन बाद 1 अगस्त को भी कई रूल चेंज होने जा रहे हैं, जो घर की रसोई से लेकर आपके बिल पेमेंट के तरीके तक पर असर डालने वाले हैं.
जुलाई का महीना खत्म होने जा रहा है और अगस्त (August 2024) की शुरुआत हो रही है. महज दो दिन का समय बाकी है और उसके बाद 1 अगस्त से देश में कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st August) देखने को मिलेंगे, जो सीधे आपके घर की रसोई से लेकर आपकी जेब पर असर डालने वाले साबित हो सकते हैं. इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमत (LPG Cylinder Price) से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियमों में चेंज (Credit Card Rule Change) तक शामिल हैं. आइए ऐसे ही 5 बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं...
पहला बदलाव: LPG के दाम ऑयल मार्केटिंग कंपनिया हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) में बदलाव करती हैं और 1 अगस्त 2024 को सुबह छह बजे से संशोधित दाम जारी किए जा सकते हैं. बीते कुछ समय में जहां 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कई बदलाव देखने को मिल चुके हैं, तो वहीं 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई चेंज देखने को नहीं मिला है. जुलाई महीने की पहली तारीख को भी Commercial PLG Cylinder की कीमत राजधानी दिल्ली में 30 रुपये कम की गई थी. ऐसे में इस बार लोगों को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में राहत की उम्मीद है.
दूसरा बदलाव- ATF और CNG-PNG रेट देशभर में महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में बदलाव के साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) के दाम भी संशोधित करती हैं. 1 अगस्त 2024 को भी इनकी नई कीमतें सामने आ सकती हैं. गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल महीने में एटीएफ की कीमतों में कटौती की गई थी.
तीसरा बदलाव- HDFC Bank क्रेडिट कार्ड प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भी 1 अगस्त की तारीख बदलाव लेकर आ रही है. दरअसल, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए किराए के भुगतान (Rent Payment) थर्ड पार्टी ऐप CRED, Paytm, Mobikwik, Freecharge और अन्य से किए जाएंगे, तो उस ट्रांजैक्शंस पर 1% चार्ज लगाया जाएगा और प्रति ट्रांजैक्शंस लिमिट 3,000 रुपये तय की गई है. फ्यूल ट्रांजैक्शंस पर 15,000 रुपये से कम के लेन-देन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा, हालांकि, 15,000 रुपये से ज्यादा के लेन-देन पर कुल राशि पर 1% शुल्क लगेगा.
चौथा बदलाव- Google Map के चार्ज गूगल मैप (Google Map) भी 1 अगस्त 2024 से भारत में अपने नियमों में बदलाव करने जा रहा है. जो पहली तारीख से पूरे देश में लागू होने जा रहा है. दरअसल, दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन ने अपनी गूगल मैप सर्विस पर भारत में लिए जाने वाले चार्जेस को 70 फीसदी तक कम करने का ऐलान किया है. इसके अलावा अब Google अपनी मैप सर्विस का पेमेंट डॉलर की जगह भारतीय रुपये (Indian Rupee) में भी लेगा.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



