
RR vs RCB Live Score, IPL 2025: चौथी जीत की तलाश में आरसीबी, आज राजस्थान संग मुकाबला, थोड़ी देर में टॉस
AajTak
आईपीएल 2025 के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान आरसीबी ने 15 मैचों में जीत हासिल की.
Rajasthan Royals (RR) vs Royal Challengers Bengaluru (RCB) Live Score, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-28 में राजस्थान रॉयल्स RR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में है. इस मुकाबले में संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने जा रहे हैं. वहीं रजत पाटीदार के कंधों पर आरसीबी की बागडोर है.
मौजूदा सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पांच मैच खेले हैं, जिसमें उसने तीन में जीत हासिल की. दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने इतने ही मैच खेले हैं, लेकिन उसे दो में जीत मिली. ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है. राजस्थान-बेंगलुरु मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहिए...
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, वानिंदु हसारंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग-11: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल.
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक जंग देखने को मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान आरसीबी ने 15 और राजस्थान ने 14 मुकाबलों में जीत हासिल की. जबकि 3 मैच बेनतीजा रहे. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे, जिसमें राजस्थान रॉयल्स को जीत मिली.
बेंगलुरु Vs राजस्थान H2H कुल मैच: 32 बेंगलुरु जीता: 15 राजस्थान जीता: 14 बेनतीजा: 3

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












