
Rohit Sharma: रिकवर होने में जुटे रोहित-जडेजा, नेशनल क्रिकेट अकादमी से सामने आई Photo
AajTak
टीम इंडिया इन दिनों साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंची हुई है. यहां भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी. पहला मैच 26 दिसंबर से होगा. रोहित और जडेजा चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं...
साउथ अफ्रीका दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके चोटिल रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा रिकवर होने में जुटे हैं. अब वे अपनी फिटनेस साबित करने और लय में लौटने के लिए बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) पहुंच गए हैं. दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी यहां वीवीएस लक्ष्मण की देखरेख में तैयारी कर रहे हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












