
Retired out IPL 2025: सेट बल्लेबाज छोड़ रहे मैदान, पहले तिलक, अब कॉन्वे... IPL की 'रिटायर्ड आउट' परम्परा कितनी सही?
AajTak
Devon Conway retired out: पहले तिलक वर्मा और अब डेवोन कॉन्वे... इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रिटायर्ड आउट होने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं. लेकिन यह परम्परा कितनी सही है. क्या ऐसा नहीं लग रहा है कि इससे पहले से सेट बल्लेबाजों को कॉन्फिडेंस डाउन किया जा रहा है.
Tilak Varma Devon Conway retired out: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में पहले से सेट बल्लेबाज मैदान छोड़ रहे हैं. वो खुद ही 'रिटायर्ड आउट' होकर मैदान से बाहर जा रहे हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच 4 अप्रैल को हुए इस मुकाबले तिलक वर्मा रिटायॅर्ड आउट हुए.
वहीं 8 अप्रैल को पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले में डेवोन कॉन्वे रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन की ओर लौट गए. इन दोनों ही फैसलों के बाद क्रिकेट विश्लेषकों, पूर्व क्रिकेटर्स और कमेंटेटर्स ने सवाल उठाए. वहीं इस पूरे मसले से एक सवाल यह भी उठ रहा है कि जो बल्लेबाज पहले से सेट है, उसकी जगह कोई दूसरा खिलाड़ी आएगा तो इस बात की क्या गारंटी है, वो तेजी से ही रन बनाएगा.
डेवोन कॉन्वे हुए रिटायर्ड आउट
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को 18वें ओवर में 'रिटायर्ड आउट' किया गया, जब वे 49 गेंदों में 69 रन बनाकर खेल रहे थे, उस समय चेन्नई को जीत के लिए 13 गेंदों में 49 रनों की जरूरत थी.
कॉन्वे की जगह रवींद्र जडेजा मैदान में उतरे, लेकिन यह रणनीति सफल नहीं रही. नतीजतन चेन्नई की टीम को 18 रनों से हार झेलनी पड़ी. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मैच के बाद बताया कि टीम ने कॉन्वे को तेजी से रन बनाने का मौका दिया, लेकिन जब रन रेट बढ़ता गया और वह तेजी से रन नहीं बना सके तो उन्हें वापस बुलाने का फैसला किया गया.
इस मामले पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने हैरानी जताई. वहीं पीयूष यूष चावला और वसीम जाफर ने माना कि यह निर्णय देर से लिया गया.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












