
Republic Day Parade में नारी शक्ति का दबदबा, हैरतअंगेज करतब भी दिखाएंगी महिलाएं
AajTak
भारत की बेटियों ने स्वतंत्रता संग्राम में भी बढ़चढ़कर भागीदारी की. आज स्वतंत्रता की रक्षा के लिए बेटियों ने हथियार चलाने सीखे, युद्धकौशल को निखारा और देश में नारीशक्ति का चेहरा निखारा. राजपथ पर आजादी के अमृत महोत्सव महायज्ञ में भारत की बेटियां भी अपने नाम की आहुति डाल रही हैं. तीनों सेनाओं, सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी बहुत तेजी से बढ़ी है. हौसले से उन्होंने हथियार उठाए और अब देखिए कैसे अपने हुनर से टुकड़ी की अगवानी कर रही हैं. राजपथ पर कदमताल करती सैन्य टुकड़ियों में अलग-अलग सशस्त्र बलों में बड़ी तादाद में महिला कंटिन्जेंट हैं. यही वजह है कि इस गणतंत्र दिवस की परेड में नारी शक्ति का दबदबा और हैरतअंगेज करतब देखने को मिलेंगे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












