
Republic day: 26 जनवरी को दिल्ली में कश्मीर का झंडा फहराने की धमकी, वकीलों को आए रिकॉर्डेड कॉल्स
AajTak
वकीलों को मिले जो रिकॉर्डेड कॉल आए हैं, उनमें कहा गया है कि घाटी की लड़ाई दिल्ली की सड़कों पर आ जाएगी. इतना नहीं हीं कॉल करने वालों ने मुजीहिद्दीन से दिल्ली चलो का आह्वान किया है.
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को धमकी भरे रिकॉर्डेड कॉल (recorded call) मिलने का सिलसिला जारी है. लिहाजा सोमवार को भी वकीलों को कुछ धमकी भरे रिकॉर्डेड कॉल मिले हैं. इस बार इन कॉल्स के जरिए 26 जनवरी पर दिल्ली में कश्मीर का झंडा फहराने की धमकी दी गई है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












