
Reel बनाने के चक्कर में युवक ने 100 फीट की ऊंचाई से पानी में लगाई छलांग, हुई मौत
AajTak
साहिबगंज जिले में Reel बनाने के चक्कर में एक युवक ने 100 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई और गहरे पानी डूबने से उसकी मौत हो गई. गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव को निकाला. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
झारखंड के साहिबगंज जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां Reel बनाने के चक्कर में युवक ने 100 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई और गहरे पानी डूबने से उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ बचाव दल मौके पर पहुंचा और शव को बहार निकाला. पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. वहीं शव बरामद होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के करम पहाड़ के नजदीक एक पत्थर खदान है. यहां पर पानी का तलाब सा बना हुआ है. तौसीफ नाम का युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ यहां नहाने आया था. इस दौरान उसने लगभग 100 फीट की ऊंचाई से गहरे पानी में छलांग लगा दी और वो डूब गया. सोमवार की शाम लगभग साढ़े 5 बजे इस घटना की जानकारी थाना प्रभारी अनिश पांडे को दी गई.
Reel बनाने के चक्कर में युवक की मौत
स्थानीय गोताखोरों से छानबीन करवाई और कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया गया. पुलिस को छानबीन में पता चला है कि युवक अपने दोस्तों के साथ रील बना रहा था. जिसके चलते उसने 100 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई और उसकी मौत हो गई. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है.
तलाब में डूबने से हुआ यह हादसा
इस घटना पर पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि सोमवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ दोस्तों के साथ तौसीफ नाम का 18 वर्षीय युवक बंद पड़े पत्थर खदान में नहाने गया था. इसी क्रम में कुछ दोस्त उसके वीडियो भी बना रहे थे. 100 फीट गहरे पानी में कूदने के बाद युवक अपने आप को संभाल नहीं पाया और उसकी गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







