
Redmi Note 10S भारत में कल होगा लॉन्च, जानें Xiaomi के इस नए फोन में क्या होगा खास
AajTak
Redmi Note 10S को भारत में कल एक वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा. इस फोन के साथ ही इवेंट में भारत में रेडमी के सबसे पहले स्मार्टवॉच यानी Redmi Watch की भी लॉन्चिंग की जाएगी.
Redmi Note 10S को भारत में कल एक वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा. इस फोन के साथ ही इवेंट में भारत में रेडमी के सबसे पहले स्मार्टवॉच यानी Redmi Watch की भी लॉन्चिंग की जाएगी. इस वर्चुअल लॉन्च इवेंट को रेडमी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया चैनल्स से देखा जा सकता है. भारत में लॉन्च होने के बाद ये स्मार्टफोन शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट और ऐमेजॉन पर उपलब्ध होगा. साथ ही इस नए स्मार्टफोन की बिक्री ऑफलाइन रिटेलर्स से भी की जाएगी. ऐमेजॉन पर इसके लिए एक डेडिकेटेड पेज जारी किया गया है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन्स बता दिए हैं. रेडमी ने कंफर्म किया है कि ये फोन 64MP क्वॉड कैमरा सेटअप, सुपर AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Helio G95 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Hi-Res ऑडियो सर्टिफाइड डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आएगा.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












