
Redmi Note 10 Pro को खरीदने का मौका आज, कीमत 15,999 रुपये से शुरू
AajTak
Redmi Note 10 Pro को भारत में आज सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. देश में इस स्मार्टफोन को मार्च की शुरुआत में लॉन्च किया गया था. हालांकि, डिमांड ज्यादा होने के चलते ये फोन अभी तक ओपन सेल में नहीं आ पाया है.
Redmi Note 10 Pro को भारत में आज सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. देश में इस स्मार्टफोन को मार्च की शुरुआत में लॉन्च किया गया था. हालांकि, डिमांड ज्यादा होने के चलते ये फोन अभी तक ओपन सेल में नहीं आ पाया है और कंपनी ने इसके लिए अभी भी फ्लैश सेल का आयोजन करती है. ऐसे में ग्राहकों के पास आज फिर इस फोन को खरीदने का मौका होगा. Redmi Note 10 Pro के 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये, 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है. ग्राहकों के पास इसे डार्क नाइट, ग्लेशियल ब्लू और विंटेज ब्रोंज कलर ऑप्शन में खरीदने का मौका होगा. आज इसे ग्राहक दोपहर 12 बजे से Amazon, शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट, मी होम और मी स्टूडियो स्टोर्स से खरीद पाएंगे. साथ ही ऐमेजॉन पर ग्राहकों को पर ICICI बैंक और Kotak बैंक कार्ड्स के जरिए ट्रांजैक्शन्स पर 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












