
Realme 'Quicksilver' क्वॉलकॉम के इस नए प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन होगा
AajTak
Realme ने जानकारी दी है कि Realme 'Quicksilver' नए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778G 5G प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया पहला स्मार्टफोन होगा. कंपनी द्वारा ये घोषणा क्वॉलकॉम के नए स्नैपड्रैगन 778G 5G प्रोसेसर लॉन्च होने के बाद तुरंत दी गई है.
Realme ने जानकारी दी है कि Realme 'Quicksilver' नए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778G 5G प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया पहला स्मार्टफोन होगा. कंपनी द्वारा ये घोषणा क्वॉलकॉम के नए स्नैपड्रैगन 778G 5G प्रोसेसर लॉन्च होने के बाद तुरंत दी गई है. इस प्रोसेसर को प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन्स के लिए उतारा गया है. क्वॉलकॉम का ये नया प्रोसेसर Realme, Xiaomi, Motorola, OPPO और iQOO जैसी कंपनियों के फोन्स में देखने को मिलेगा. हालांकि, इस प्रोसेसर के साथ सबसे पहला फोन रियलमी लॉन्च करेगा. कंपनी इस अपकमिंग फोन को Quicksilver कर रही है, जोकि इसका कोडनेम है. फिलहाल इसका ओरिजनल नेम क्या होगा नहीं पता और लॉन्च डेट की भी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है. अभी रियलमी ने Quicksilver के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी है. केवल इतना कहा है कि ये फोन स्नैपड्रैगन 778G 5G प्रोसेसर के साथ आएगा. ये प्रोसेसर क्वॉलकॉम Kryo 670 CPU के साथ 6nm प्रोसेस बेस्ड है. ये प्रोसेसर प्रीवियस जनरेशन चिपसेट के मुकाबले इंप्रूव्ड एनर्जी एफिशिएंसी, 40% GPU इंप्रूवमेंट और 40% परफॉर्मेंस इंप्रूवमेंट ऑफर करेगा.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












