
RBI FD Rules: एफडी कराने वालों की बल्ले-बल्ले... कल से बदल जाएंगे ये नियम, जानें नई गाइडलाइन
AajTak
अगस्त में इन संशोधित दिशा-निर्देशों को जारी किया गया था. इसमें पब्लिक डिपॉजिट का अप्रूवल और रिपेमेंट, नॉमिनेशन, इमरजेंसी एक्सपेंसेस, डिपॉजिट के बारे में डिपॉजिटर्स को नोटिफाई करना जैसी चीजों को शामिल किया गया है. साथ ही मैच्योरिटी से पहले पैसे निकासी की भी सुविधा दी जाएगी.
1 जनवरी यानी कल से कई नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. बैंक संबंधी कई नियम, जो आम लोगों से जुड़े हुए हैं, वह बदलने जा रहे हैं. ऐसा ही एक नियम फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) से जुड़ा हुआ है. आरबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट को लेकर एक नई गाइडलाइन जारी की है, जिसे हर उस व्यक्ति को जानना चाहिए, जो एफडी में निवेश के बारे में सोच रहे हैं या निवेश कर रखा है.
1 जनवरी 2025 से भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (HFC) और गैर-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) के लिए अपडेट किए गए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क को लागू किया जाएगा. अगस्त में इन संशोधित दिशा-निर्देशों को जारी किया गया था. इसमें पब्लिक डिपॉजिट का अप्रूवल और रिपेमेंट, नॉमिनेशन, इमरजेंसी एक्सपेंसेस, डिपॉजिट के बारे में डिपॉजिटर्स को नोटिफाई करना जैसी चीजों को शामिल किया गया है.
कौन-कौन से बदल रहे नियम?
अन्य क्या होगा अपडेट?
नॉमिनेशन अपडेट: NBFC को अच्छे से भरे गए नामांकन फॉर्म की प्राप्ति, नामांकन को रद्द करने या उसमें बदलाव करने की पावती देने के लिए उचित प्रणाली स्थापित करने की सलाह दी गई है. सभी ग्राहकों को यह पावती प्रदान करना महत्वपूर्ण है, चाहे अनुरोध किया गया हो या नहीं.
पासबुक में नामांकित व्यक्ति का जिक्र: NBFC को पासबुक या रसीदों पर नामांकन का विवरण दर्ज करने पर विचार करना चाहिए. इसमें कस्टमर्स की सहमति से "नॉमिनेशन रजिस्टर्ड" और नामांकित व्यक्ति का नाम लिखना शामिल होना चाहिए.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







