
Ravichandran Ashwin Retires: कोहली को गले लगाया, गंभीर से की बात... रोहित के साथ प्रेस कॉफ्रेंस में अश्विन ने किया रिटायमेंट का ऐलान
AajTak
R Ashwin Retires: रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है. रविचंद्रन अश्विन ने गाबा टेस्ट के पांचवें दिन बेहद इमोशनल अंदाज में रिटायरमेंट का ऐलान किया. उन्होंने रिटायरमेंट से पहले विराट कोहली को गले लगाया, हेड कोच गौतम गंभीर से बात की, फिर रोहित संग प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर अपने इंटरनेशनल क्रिकेट के सफर को विराम देने का ऐलान किया.
R Ashwin Retires News: भारत के सबसे कामयाब स्पिनर में से एक रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. अश्विन ने गाबा टेस्ट के पांचवें दिन इमोशनल अंदाज में इंटरनेशन क्रिकेट को छोड़ने का फैसला किया. उन्होंने रिटायरमेंट से पहले विराट कोहली को गले लगाया, हेड कोच गौतम गंभीर से चर्चा की. इसके बाद वह रोहित शर्मा संग प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए, जिसके बाद उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट को बाय-बाय कह दिया. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट पांचवें दिन जैसे ही रुका, इस दौरान रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली को गले लगाया. इसके बाद इस बात के कयास लगने लगे कि वह संन्यास लेने का फैसला कर सकते हैं.
सोशल मीडिया पर भी इस बात की चर्चा होने लगी. मैच में ब्रेक के दौरान अश्विन ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से भी बात की. फिर अश्विन कप्तान रोहित शर्मा संग आए और अपने संन्यास का ऐलान कर दिया. 38 साल के अश्विन भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टैस्ट गेंदबाज हैं. उनके नाम 537 टेस्ट विकेट हैं. अश्विन से आगे केवल अनिल कुंबले हैं, जिन्होंने कुल 619 विकेट झटके थे.
वहीं अश्विन अन्ना ने टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट 37 बार अपने नाम किए. वहीं वो सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड (11 बार) अपने नाम कर चुके हैं, जो मुरलीधरन के बराबर है.
Ravichandran Ashwin announces his retirement from all forms of international cricket. Congratulations on a brilliant career 👏 pic.twitter.com/UHWAFmMwC0
अश्विन को मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दौरान एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट में उतरने का मौका मिला था. उस टेस्ट में उन्हें सिर्फ एक ही विकेट मिला.
अश्विन ने रिटायरमेंट के बाद क्या कहा?

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



