
Ravi Shastri: 'गांगुली ने कभी नहीं जीता वर्ल्ड कप, सचिन भी 6 बार में...', कोहली के समर्थन में ऐसे उतरे शास्त्री
AajTak
पूर्व कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली के बचाव में एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि टीम इंडिया के कई अच्छे और सीनियर खिलाड़ियों ने विश्व कप में जीत नहीं दर्ज की है.
स्टार खिलाड़ी और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के समर्थन में रवि शास्त्री लगातार खड़े नजर आ रहे हैं. कोहली की कप्तानी के दौरान रवि शास्त्री लंबे समय तक टीम इंडिया से बतौर डायरेक्टर और कोच जुड़े रहे.पूर्व कोच शास्त्री ने विराट कोहली के बचाव में एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया के कई अच्छे और सीनियर खिलाड़ियों ने विश्व कप नहीं जीता है. #WATCH | ...It took Tendulkar 6 World Cups before winning one...Many prominent players like Ganguly, Dravid, Laxman haven't won World Cup, doesn't mean they are bad players...We've only 2 world cup winning captains: Ravi Shastri, Ex-Head Coach, Indian Cricket Team in Muscat, Oman pic.twitter.com/sk785cuycA

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










