
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding Menu: आलिया के लिए बर्गर, मेहमानों के लिए चिकन-मटन, जानें शादी में रणबीर के लिए क्या होगा खास?
AajTak
शादी से जुड़े सूत्र ने वेडिंग मेन्यू का खुलासा कर दिया है. इस शादी में वेज से लेकर नॉन वेज और तंदूरी आइटम्स खाने को मिलने वाले हैं. साथ ही दुल्हन आलिया भट्ट और दूल्हे राजा रणबीर कपूर के लिए खास फूड आइटम्स के स्टॉल भी लगने वाले हैं.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की डिटेल्स लगातार सामने आ गई हैं. अब शादी का मेन्यू सामने आ गया है. सूत्रों के मुताबिक, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में खाना पकाने के लिए दिल्ली से शेफ बुलवाए गए हैं. इस शादी में तंदूरी डिशेज से लेकर वेज और नॉन वेज के कई ऑप्शन होने वाले हैं.
शादी का मेन्यू हुआ रिवील
शादी से जुड़े सूत्र ने बताया है कि शादी में वेज आइटम्स में दाल मखनी, पनीर टिक्का, चावल और रोटी बना रहे हैं. वहीं नॉन वेज आइटम्स में चिकन, मटन और तंदूरी डिशेज होंगी. इतना ही नहीं आलिया भट्ट के लिए वीगन बर्गर का अलग स्टॉल लगवाया जाएगा. आलिया और उनकी दोस्त अनुष्का रंजन वीगन बर्गर की फैन हैं. ऐसे में उनके लिए खास स्टॉल लगवाया जाएगा.
अब दुल्हन के लिए खास स्टॉल लगाया जा रहा है तो दूल्हे राजा की पसंद का ख्याल कोई कैसे ना रखे. रणबीर कपूर को सुशी से प्यार है. ऐसे में उनके लिए अलग से सुशी स्टेशन लगाया जाएगा. भारतीय खाने के साथ-साथ शादी में फ्यूजन फूड भी होगा.
Ranbir ki Baarat: ना बजेंगे गाने, ना कपूर खानदान बनेगा बाराती, रणबीर के कहने पर शादी में हुए बड़े बदलाव
वेडिंग सेरेमनी में नहीं बजेंगे गाने

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












