
Ranbir Kapoor ने Alia Bhatt से पूछा- हमारी शादी कब होगी? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
AajTak
रणबीर कूपर ने ऑडियंस का सवाल पढ़ा. जिसमें लिखा था कि आप कब आलिया भट्ट या किसी और से शादी करोगे? इसके जवाब में रणबीर कपूर ने कहा- क्या पिछले 1 साल में हमने कई सारे लोगों को शादी करते हुए नहीं देखा? मुझे लगता है हमें उसमें खुश होना चाहिए. रणबीर कपूर ने अपनी लेडीलव आलिया भट्ट को देखा और उनसे पूछा- हमारी शादी कब होगी?
बॉलीवुड के लवबर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. किसी ना किसी वजह से उनकी शादी टल रही है. अटकलें हैं साल 2022 में कपल शादी कर लेगा. बुधवार को ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर लॉन्च में रणबीर ने मीडिया के सामने आलिया से पूछ लिया कि उनकी शादी कब होगी? जानें इसका एक्ट्रेस ने क्या जवाब दिया.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












