
Ramadan 2026: 23 फरवरी को रमजान का पांचवां रोजा, रोजेदार दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों का देखें सहरी
ABP News
Ramadan 2026 Day 5 Roza Sehri iftar timing: रमजान का पांचवां रोजा 23 फरवरी को रखा जाएगा. सुबह फज्र की अजान से पहले सहरी और शाम में इफ्तार किया जाएगा. रोजेदार अपने शहर अनुसार देखें सहरी- इफ्तार का समय.
Ramadan 2026 Day 5 Roza Sehri iftar timing: भारत में इस समय इस्लामी उपवास का महीना यानी माह-ए-रमजान चल रहा है. चारों तरफ रमजान का नूर छाया हुआ है. रोजा रखकर लोग रात में तरावीह की नमाज अदा कर रहे हैं. रमजान इस्लामिक हिजरी कैलेंडर का नौवां सबसे पाक महीना होता है, जिसमें मुसलमान पूरे महीने रोजा रखते हैं. भारत में रमजान की शुरुआत 19 फरवरी 2026 से हो चुकी है.
रविवार 22 फरवरी को रोजेदारों ने चौथा रोजा पूरा कर लिया है. इसके बाद सोमवार, 23 फरवरी 2026 को रमजान का पांचवा रोजा रखा जाएगा. रमजान ऐसा समय होता है, जब मुसलमान एक साथ इस्लाम के तीन फर्ज (नमाज, रोजा और जकात) को पूरा करते हैं. इसलिए यह महीना दुनियाभर के मुसलमानों के लिए खास महत्व रखता है.
पांचवे रोजा का महत्व
इस्लाम के मुताबिक, पांचवां रोजा दुआ का दरख्त यानी पेड़ है, जो अल्लाह की इबादत करने का सलीका सिखाता है. तक्वा और सदाक़त रोजे की पाकीजगी का सलीका है और ऐसे पाकीजा रोजा को रोजेदारों के लिए दुआ का दरख्त माना गया है. 23 फरवरी 2026 को पांचवा रोजा पूरे इमान और नियम के साथ पूरा हो ऐसी दुआ है. लेकिन रोजा मुकम्मल होने के लिए सही समय पर सहरी और इफ्तार करना जरूरी है. इसलिए रोजेदार दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कानपुर, चैन्नई समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय यहां देखें (23 February Sehri-Iftar Timing)

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












