
Ramadan 2026: 22 फरवरी को रमजान का चौथा रोजा, रोजेदार दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों का देखें सहरी-इफ्तार समय
ABP News
Ramadan 2026 Day 4 Roza Sehri iftar timing: रमजान का चौथा रोजा 22 फरवरी को रखा जाएगा. सुबह फज्र की अजान से पहले सहरी और शाम में इफ्तार किया जाएगा. रोजेदार अपने शहर अनुसार देखें सहरी- इफ्तार का समय.
Ramadan 2026 Day 4 Roza Sehri iftar timing: माह-ए-रमजान का पाक महीना गुरुवार 20 फरवरी 2026 से शुरू हो चुका है और अकीदमंद अल्लाह की इबादत में पूरी शिद्दत के साथ लगे हैं और प्रतिदिन रोजा रख रहे हैं. रोजा रखना अल्लाह के साथ आपके जुड़ाव को मजबूत करता है. इसी क्रम में रविवार, 22 फरवरी को रोजेदार चौथा रोजा रखेंगे. रमजान के पूरे महीने प्रतिदिन सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच रोजा (उपवास) रखा जाता है. रमजान में रोजा रखना हर मुसलमान पर फर्ज है.
चौथे रोजा का महत्व
22 मार्च 2026 को रोजेदार चौथा रोजा पूरा करेंगे, जिसे इस्लाम में नेकी का छाता कहा जाता है. यह ऐसा छाता (कवच) होता है जो रोजेदारों की हिफाजत (सुराक्षा) करता है. लेकिन यह छाता रोजेदारों की हिफाजत तभी करेगा जब रोजेदार शरई तरीके यानी पूरे नियमा के अनुसार से रोजा रखेंगे और इसका पालन करेंगे.
पवित्र कुरान के 19वें पारे की सूरत अलमुरसिलात की 41वीं/42वीं आयत में कहा गया है कि, ‘इन्नाल मुत्तक़ीना फ़ी ज़िलालिवँ व अयूनिवँ व फवाकिहा मिम्मा यशतहन’. यानी बेशक संयमी और सत्कर्मी छांव में, चश्मों में होंगे और मेवों में होंगे जो उनको मरगूब (पसंद) होंगे. इसलिए रोजेदार रोजा रखने और खोलने के लिए सही समय पर सहरी और इफ्तार करें.

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












