
Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा के दिन हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला बने पिता, घर में आई नन्ही परी
AajTak
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है. वह पिता बन गए हैं. उनकी खुशी इसलिए दोगुनी हो गई क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया. बच्ची के जन्म से पूरा चौटाला परिवार खुश है.
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के घर किलकारी गूंजी है. उनके घर बेटी का जन्म हुआ है. जननायक जनता पार्टी के फाउंडर और हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी.
उन्होंने लिखा, 'रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ दिन पर हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे यहां बेटी का जन्म हुआ है. जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.' डिप्टी सीएम ने आगे लिखा, ‘आपका प्यार और आशीर्वाद हमारे लिए बहुत मायने रखता है.'
बता दें, चौटाला ने साल 2017 में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक सेवानिवृत्त अधिकारी की बेटी मेघना के साथ शादी की थी. दंपति की यह पहली संतान है.
On this Auspicious Day of Rama Lalla Pran Pratishtha! We're delighted to share that my wife, Meghna and Me, have been blessed with a precious daughter into our lives! Both mother and baby are healthy. Your love and blessings mean the world to us.
8 अप्रैल 2017 हुई थी शादी
8 अप्रैल 2017 को गुरुग्राम के एंबियस आइलैंड होटल में मेघना अहलावत और दुष्यंत चौटाला परिणय सूत्र में बंधे थे. मेघना अहलावत आईजी ऑफिसर परमजीत सिंह अहलावत की बेटी हैं. मेघना का पारंपरिक गांव झज्जर जिले के गोच्छी में पड़ता है. लेकिन उनके पिता की पोस्टिंग गुरुग्राम में थी. इस वजह से मेघना का जन्मस्थान गुरुग्राम रहा. अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन ही बच्ची का जन्म हुआ तो पूरा चौटाला और अहलावत परिवार इससे बेहद खुश है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



