
Raksha Bandhan 2021: साल में सिर्फ एक बार रक्षा बंधन के दिन खुलता है ये मंदिर, जानें क्या है रहस्य
AajTak
क्या आप जानते हैं कि भारत में एक मंदिर ऐसा भी है जो सिर्फ रक्षा बंधन के दिन ही खुलता है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर यह मंदिर सालभर क्यों बंद रहता है और इसे सिर्फ रक्षा बंधन के दिन ही क्यों खोला जाता है.
श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है. क्या आप जानते हैं कि भारत में एक मंदिर ऐसा भी है जो सिर्फ रक्षा बंधन के दिन ही खुलता है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर यह मंदिर सालभर क्यों बंद रहता है और इसे सिर्फ रक्षा बंधन के दिन ही क्यों खोला जाता है. यह मंदिर उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है. इस मंदिर का नाम वंशीनारायण मंदिर है जो साल में सिर्फ एक बार रक्षा बंधन के दिन ही खुलता है. इसके अलावा मंदिर को 364 दिन बंद ही रखा जाता है. रक्षा बंधन पर मंदिर के प्रवेश द्वार खुलते ही महिलाएं भगवान नारायण को रक्षासूत्र बांधती हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. यहां ऐसी मान्यता है कि देवर्षि नारद साल के 364 दिन भगवान नाराणय की पूजा-अर्चना करते हैं. लोगों को यहां सिर्फ रक्षा बंधन के दिन ही पूजा करने का अवसर मिलता है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












