
Rakhi Sawant का 43वां बर्थडे सेलिब्रेशन, दोस्त के लिए उर्फी जावेद ने काटा केक
AajTak
राखी सावंत की खास दोस्त उर्फी जावेद ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. उर्फी जावेद ने राखी के बर्थडे को सेलिब्रेट करते हुए केक काटा. उर्फी ने राखी के लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग भी गाया. उर्फी के इस वीडियो को शेयर कर राखी ने लिखा- थैंक्स स्वीटहार्ट. लव यू.
एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत ने 25 नवंबर को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. राखी सावंत को उनके जन्मदिन पर फैंस समेत सेलेब्स ने बधाई दी. राखी ने इंस्टा पर रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी, अली गोनी, राहुल वैद्य, विंदू दारा सिंह, युविका चौधरी, प्रिंस नरूला के बर्थडे विश वीडियो को शेयर किया है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












