Rajkummar Rao-Patralekhaa wedding outfits: लाल जोड़े में पत्रलेखा-सिल्क कुर्ते में राजकुमार राव, कपल के वेडिंग आउटफिट पर फिदा हुए फैंस
AajTak
राजकुमार और पत्रलेखा दोनों ही अपनी शादी में रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं. बॉलीवुड के इस जोड़े के वेडिंग लुक पर फैंस फिदा हो रहे हैं और जमकर कपल की तारीफें कर रहे हैं.
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वो पल आ ही गया, जब राजकुमार राव और पत्रलेखा सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए. बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक लव बर्ड्स राजकुमार और पत्रलेखा 15 नवंबर को एक दूसरे संग शादी के बंधन में बंध गए हैं. कपल की शादी की खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं.
राजकुमार और पत्रलेखा दोनों अपनी शादी में रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं. बॉलीवुड के इस जोड़े के वेडिंग लुक पर फैंस फिदा हो रहे हैं और जमकर कपल की तारीफें कर रहे हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












