
Rajasthan: पत्नी के शरीर पर चोटों के निशान, पति बोला आत्महत्या की… पुलिस ने दर्ज किया दहेज हत्या का केस
AajTak
जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल ने बताया कि उक्त मामले मे केस दर्ज कर लिया है. मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी. मृतक विवाहिता के पीहर पक्ष के लोगों द्वारा दहेज हत्या का मामला बताया गया है. मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.
राजस्थान के झालावाड जिले के कामखेडा कस्बे में विवाहिता की सदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मृतक महिला के पीहर पक्ष के लोगों ने विवाहिता के पति सहित सुसराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है. मृतक महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल ने बताया कि उक्त मामले मे केस दर्ज कर लिया है. मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी. मृतक विवाहिता के पीहर पक्ष के लोगों द्वारा दहेज हत्या का मामला बताया गया है. मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. उसके बाद सही तथ्य सामने आएंगे. मामले की जांच पुलिस उपअधीक्षक अकलेरा द्वारा की जा रही है. घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- Rajasthan: कानून से आंख-मिचौली खेल रहे थे केजरीवाल, गिरफ्तारी पर बोले गजेंद्र सिंह शेखावत
कामखेड़ा थाना प्रभारी सुनील वर्मा ने बताया कि गुरुवार देर रात फोन पर सूचना मिली कि कामखेड़ा कस्बे की किसी महिला ने सुसाइड कर लिया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. वहां महिला एक खाट पर अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी. महिला को इलाज के लिए अकलेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया.
10 महीने पहले हुई थी शादी
महिला के पीहर पक्ष परिजनों ने बताया कि महिला गर्भवती थी. अकलेरा में गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण महिला को जिला अस्पताल झालावाड़ लाया गया. मृतका के भाई ने बताया कि रीना मीणा की शादी 10 महीने पहले ही कामखेड़ा में की गई थी. तभी से ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. देर रात को मृतका के पति ने फोन पर बताया कि उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



