
Rajasthan: गैस लीकेज से सिलेंडर में आग, जलती मां को बचाने में 2 बच्चे भी झुलसे... दहशत में 2 साल की बच्ची की मौत
AajTak
Rajasthan News: जोधपुर में गैस सिलेंडर की लीकेज पाइप के आग पकड़ने से हादसा हुआ है. जिससे दो साल की मासूम बच्ची की दहशत से मौत हो गई. साथ ही परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए.
Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर जिले में रसोई गैस लीकेज होने से हादसा हुआ है. यह हादसा लूणी उपखंड इलाके के डोली गांव में गैस सिलेंडर की लीकेज पाइप के आग पकड़ने से हुआ. जिससे दो साल की मासूम बच्ची की दहशत से मौत हो गई. साथ ही परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए. उनका महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में इलाज चल रहा है.
चिंता की बात यह है कि घटना के बाद परिजन घायल लोगों को अस्पताल ले आने के बजाय पहले झाड़ फूंक करवाने के लिए ले गए, जिसके चलते 24 घंटे बाद अस्पताल में इलाज शुरू हो सका है.
दरअसल, सोमवार शाम को बाबूलाल पटेल की पत्नी भंवरी देवी खाना बना रही थीं. तभी गैस लीकेज की वजह से सिलेंडर की पाइप लाइन ने आग पकड़ ली. सिलेंडर से आग लग गई, जिससे आग की चपेट में भंवरी देवी आ गईं. मां को आग से घिरा देख उसके 2 बच्चे बचाने के लिए दौड़े तो वो भी आग की चपेट में आ गए. पत्नी और बच्चों को बचाने के लिए बाबूलाल भी आए.
बेटी भाविका ने मां को जलते हुए देखा तो उसकी दहशत से मौत हो गईं. आस-पास के लोगों ने पानी डाल कर आग बुझाई. जब झुलसे हुए परिवारजनों की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो मंगलवार रात को एमजीएच पहुंचे, जिसके बाद बर्न यूनिट में उनका इलाज शुरू हुआ.
घटना के बाद उपखंड अधिकारी गोपाल परिहार ने मौका मुआयना भी किया. उन्होंने बाबूलाल को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है. फिलहाल, एमजीएच में बाबूलाल पटेल उनकी पत्नी भंवरी देवी और दो बच्चों का इलाज चल रहा है.
झंवर थाना अधिकारी मनोज ने बताया कि सोमवार शाम गैस लीकेज की आग लगने से बाबूलाल, उसकी पत्नी और दो बच्चे झुलस गए. तब परिवार के लोग झुलसे हुए लोगों को गंगाना में भोमियाजी के मंदिर झाड़ फूंक के लिए लेकर पहुंचे. लेकिन मंगलवार शाम को जब घायलों की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उनको महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. जहां बाबूलाल, उसकी पत्नी और दो बच्चों का इलाज चल रहा है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










