
Rajasthan: काला जादू या कुछ और… घर में कहीं भी लग जाती है आग, एक महीने में 3 मौतें, दहशत में ग्रामीण
AajTak
राजस्थान के चूरू जिले में एक घर में पिछले एक महीने में 3 मौतें हुई हैं. इसके बाद उसी घर में कभी भी, कहीं भी आग लग जा रही है. इस घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं. वहीं, गांव के लोग भी दहशत में जी रहे हैं. किसी का कहना है कि यह काला जादू है, तो कोई तंत्र-मंत्र की बात कर रहा है. मगर, आग लगने की घटना का सही कारण किसी को भी नहीं पता.
राजस्थान के चूरू जिले की सादुलपुर तहसील में एक गांव हैं भैंसली. यहां के एक घर में पिछले 6 दिनों से लगातार रहस्यमय तरीके से आग लग रही है. इस घटना को लेकर परिवार जहां सदमे में है. वहीं, गांव के लोगों में काले जादू जैसी चीज को लेकर दहशत है. इतना ही नहीं इस घर में एक के बाद एक एक ही महीने में तीन मौतें भी हो चुकी हैं, जिसने रहस्य को और गहरा कर दिया है. आग लगने की घटना का अवलोकन करने पुलिस भी आई थी, लेकिन आग लगने के कारण का पता नहीं लगा पाए.
कोई इसे काला जादू मान रहा है, तो कोई कुछ और. हालात यह है कि ग्रामीणों को यहां पर पहरा देना पड़ रहा है. भेंसली गांव के ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि गांव के भूपसिंह के घर पिछले महीने की 1 तारीख को दादी की मौत हुई थी. इसके 13 दिन बीतने के साथ ही छोटे लड़के की और फिर 13 दिन बाद 28 फरवरी को बड़े लड़के की भी मौत हो गई. सभी को एक बार उल्टी हुई और जान चली गई.
यह भी पढ़ें- राजस्थान में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, राज्य कर्मचारियों के DA में चार फीसदी की बढ़ोतरी
ग्रामीण दे रहे हैं पहरा, फिर भी पता नहीं कैसे लग रही आग
अब पिछले 6 दिनों से घर में कहीं भी अभी भी आग लग जाती है. ग्रामीणों ने बताया कि भूपसिंह के घर में बेडरूम, रसोई, कमरों, पशुओं के चारे, नोहरे, संदूक, कपड़ों में भी आग लग रही है. रात को भी अचानक आग लग जाने की वजह से गांव के दर्जनों लोग पहरे पर रहते हैं, लेकिन फिर भी आग लग जाती है.
एक महीने में परिवार में हुई 3 मौतें, दहशत में रह रहे ग्रामीण

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












