
Raj Kaushal funeral: मंदिरा बेदी ने उठाई पति राज कौशल की अर्थी, तस्वीरें कर देंगी इमोशनल
AajTak
राज और मंदिरा के दो बच्चे हैं. पिछले साल ही दोनों ने अपनी फैमिली को पूरा करने के लिए 4 साल की बेटी को गोद लिया था. लेकिन किसे मालूम था महज 1 साल बाद ही ये परिवार इस तरह टूटकर बिखर जाएगा. राज का जाना ऐसी क्षति है जिसे कोई पूरा नहीं कर सकता.
मंदिरा बेदी के लिए बुधवार का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. उन्होंने हमेशा हमेशा के लिए अपने प्यार को आज खो दिया है. बुधवार की सुबह मंदिरा बेदी के पति ने अंतिम सांस ली. मंदिरा और उनके दोनों बच्चों के लिए ये दुख की घड़ी है, जिससे उभरना उनके परिवार के लिए बेहद मुश्किल रहेगा. मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का अंतिम संस्कार हो गया है. राज कौशल को अंतिम विदाई देने कई सेलेब्स भी पहुंचे थे. राज को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते वक्त का वीडियो सामने आया है, जहां मंदिरा बेदी पति की अर्थी को उठाए हुए नजर आईं. इस दौरान मंदिरा बेदी खुद को टूटने से रोक ना सकीं.More Related News

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












