
Rainfall Alert: उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-UP में भी बरसेंगे बादल, जानें पूरे देशभर के मौसम का हाल
AajTak
देश के ज्यादातर राज्यों में आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. बहुत से राज्यों में मॉनसून एक्टिव हो गया है और बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत रही है. आइए जानते हैं आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम.
देश के अधिकतर हिस्सों में मॉनसून एक्टिव हो गया है. इसका असर दिल्ली, यूपी बिहार समेत तमाम राज्यों में नजर आने लगा है. मौसम विभाग की मानें तो अगले चार से पांच दिनों के दौरान पूर्वमध्य, उत्तर पश्चिम और पश्चिम भारत के राज्यों में मॉनसून के असर से बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. वहीं, मौसम विभाग की मानें तो पूर्व और निकटवर्ती पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक बारिश जारी रहेगी.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो आज (मंगलवार) नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है और आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी जिससे भीषण गर्मी से राहत रहेगी और तापमान में कमी दर्ज की जाएगी. बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में मॉनसून ने इस बार 2 दिन पहले दस्तक दी है. दिल्ली में मॉनसून 27 जून को दस्तक देता है लेकिन इस बार 25 जून को मॉनसून ने दस्तक दी है.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश के भी ज्यादातर इलाकों में आज बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में भी इस पूरे हफ्ते बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जाएगा. वहीं, गाजियाबाद में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी.
उत्तराखंड-हिमाचल के मौसम का हाल उत्तराखंड में भी मॉनसून की बारिश का असर दिखने लगा है. मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में अगले 4 दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, मौसम विभाग (देहरादून) ने 30 जून तक उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड में मॉनसून की बारिश में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की तस्वीरें सामने आई हैं. वहीं, हिमाचल प्रदेश के कई शहरों पर भी इन दिनों मौसम की मार है, कई शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि बाढ़ बारिश और भूस्खलन ने दहशत पैदा कर दी है.
अन्य राज्यों का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो कोंकण, गोवा, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश आज देखने को मिल सकती है. इसी के साथ, उत्तर भारत के पहाड़ों के साथ-साथ दक्षिणपूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




