
Railway Facility: ट्रेन में सफर करते हुए करें सेल्फ केयर, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर पहला पर्सनल केयर बना
AajTak
Mumbai Railway Personal Care: मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. अगर आपको ट्रेन में सफर करना है और पर्सनल केयर के लिए वक्त नहीं मिल पा रहा है तो अब आप अपनी पर्सनल केयर ट्रेन पकड़ने के साथ-साथ मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर करवाएं. जी हां अब मुंबई रेलवे स्टेशन पर पर्सनल केयर सेंटर की सुविधा दी जा रही है.
Railway Suvidha: मुंबई शहर जहां लोग रोजाना अपने काम पर और घर पहुंचने के लिए घंटों यात्रा करते हैं. ऐसे में मुंबई में लोगों का आधा समय यात्रा में ही चला जाता है. अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए समय के अभाव के कारण वह अपने पर्सनल केयर को भूल जाते हैं मगर अब मध्य रेलवे द्वारा इस समस्या को दूर करने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर पहला पर्सनल केयर सेंटर बनाया गया है.
पर्सनल केयर सेंटर से होगी समय की बचत
मुंबई की लाइफ बड़ी तेज है, ऐसे में यहां लोग एक जगह से दूसरी जगह प्रति दिन यात्रा करते हैं और कई बार अपने लिए समय निकालना तक मुश्किल हो जाता है, जिससे वो अपनी पर्सनल केयर पर ध्यान नहीं दे पाते. ऐसे में अब मुंबई में यात्रा करने वाले लोगों के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर पहला पर्सनल केयर सेंटर बनाया गया है, जहां लोग अपनी पर्सनल केयर करवा सकते है.
सेंट्रल रेलवे है नॉन-फेयर रेवेन्यू में नंबर वन
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर बने पर्सनल केयर सेंटर पर यात्री बाल ,शेविंग और सारी पर्सनल केयर से जुड़ी चीजें करवा सकते हैं. इससे समय की भी बचत होगी क्योंकि अगर रेलवे स्टेशन पर ही पर्सनल केयर की सुविधा यात्रा के समय मिल रही हैं तो उससे लोगों का काफी लाभ होगा. वहीं मध्य रेलवे को भारतीय रेल पर सभी क्षेत्रीय रेलवे में नॉन-फेयर रेवेन्यू में नंबर वन होने का गौरव प्राप्त है. 1अप्रैल 2021 से 20 मार्च 2022 के दौरान रु 28.88 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान प्राप्त राजस्व से 38% अधिक है.
पर्सनल केयर सेंटर में इतना आया खर्चा

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








