
Rahul Weds Anjali: जब 390 करोड़ की रेड के लिए इनकम टैक्स के अधिकारियों ने बनाया गजब का प्लान!
AajTak
इस रेड की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. ऐसी प्लानिंग के बारे में शायद ही दुनिया में किसी ने सोचा हो. इसके लिए 120 गाड़ियों का काफिला निकला था.
किसी भी रेड को किस तरह से अंजाम देते हैं, इसे सिनेमा के पर्दे पर कई बार देखा गया. इसमें कई रेड तो ऐसी भी थीं जो वास्तव में फेक थीं, जिनके ज़रिये बड़ी लूट को अंजाम दिया गया. 'स्पेशल 26' ऐसी ही फिल्मों में से एक रही. एक असली दिखने वाली नकली रेड. इसी कड़ी में यूपी के आगरा में बीते दिनों एक गैंग के सदस्यों ने फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर नकली इनकम टैक्स अधिकारी बन कई जगह रेड मारी है. इन्होंने व्यापारियों से अच्छा खासा पैसा लूटा. जब ये गैंग अगली वारदात को अंजाम देने जा रहा था, तभी आगरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान इसके सदस्यों को धर दबोचा.
लेकिन आज हम आपको यहां जिस रेड की कहानी सुनाने जा रहे हैं, वो एकदम असली है. और रेड के इतिहास में अपने आप में एक ऐसी छापेमारी है जिसकी कल्पना भी शायद ही कोई कर सके. फिल्मों की कहानी जैसी दिखने वाली यह रेड महाराष्ट्र के दो बिजनेसमैन पर की गई. जिसमें तकरीबन 250 इनकम टैक्स अधिकारियों ने हिस्सा लिया था. और इस रेड का तरीका ऐसा था, कि इसका अंदाजा तक लगाना मुश्किल है.
कहानी की शुरुआत साल 2022 से होती है. तब महाराष्ट्र के जीएसटी काउंसिल और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को एक जानकारी मिलती है कि दो बड़े स्टील बनाने वाले ग्रुप बड़े पैमाने पर कर चोरी कर रहे हैं. इन्हें रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों बिजनेस में 120 करोड़ रुपये के कर की चोरी हो चुकी है. ये भी पता चलता है कि ये ग्रुप रिएल एस्टेट से लेकर कपड़े तक का काम करते हैं. सारी जानकारी नासिक इनकम टैक्स विभाग को दी गई. इस मामले में जांच की बात कही गई.
ट्रांजेक्शन ने खोले 'लॉकर'
अब इस विभाग के सभी अधिकारी अपने अपने काम पर लग गए. इन्होंने ग्रुप्स के ट्रांजेक्शन निकाले. तब पता चला कि ग्रुप ने कर्मचारियों के नाम पर भी लॉकर ओपन कराए हैं. फर्जी ट्रांजेक्शन हो रहा है. यानी एक तरह से पता चला कि बड़े स्तर पर कर की चोरी हो रही है. अब इन पर रेड डालने का प्लान बनाया गया. ये इतना फिल्मी था कि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता.
इसके लिए दिन और समय का चुनाव हुआ. दो बड़े मैन्युफैक्चरर्स के घर, ऑफिस समेत कई जगहों पर एक साथ, एक ही दिन में रेड करनी थी. मामला महाराष्ट्र के जालना का है. अब जालना इतनी भी बड़ी जगह नहीं कि किसी को इसकी भनक न लगे. ऐसे में सबकुछ सीक्रेट रखना जरूरी था. तैयारी भी फुल की गई. अगर गलती से भी रेड की खबर किसी को लग जाती तो पूरा का पूरा मिशन बर्बाद हो सकता था.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












