
Pushpa के बाद Pawankhind की बॉक्स ऑफिस पर धूम, मराठा शूरवीरों के बलिदान की दास्तां है फिल्म
AajTak
मराठी फिल्म पावनखिंड की जबरदस्त चर्चा है. ओपनिंग वीकेंड में मूवी ने 6 करोड़ का कलेक्शन किया है. पैनडेमिक के समय में फिल्म की ऐसी कमाई को अच्छे नंबर्स में गिना जा रहा है. हमारी इस रिपोर्ट में जाने पावनखिंड की कहानी, बॉक्स ऑफिस और इसके स्टार्स के बारे में.
कहते हैं अच्छे सिनेमा को लोगों तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता. इसका सबसे बड़ा उदाहरण अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा है. कैसे फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर डंका बजाया, उसकी गूंज अभी तक कायम है. रीजनल सिनेमा का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. साउथ इंडियन फिल्मों के बाद मराठी मूवीज भी अपना दमखम दिखा रही हैं. हालिया रिलीज मराठी मूवी पावनखिंड की बॉक्स ऑफिस पर धूम है. सोशल मीडिया में फिल्म की जबरदस्त चर्चा है. जानते हैं इस पीरियड ड्रामा के बारे में.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












