
Punjab News: खेतों में भी वोट मांगने चले जाते हैं लेकिन जीतने के बाद लोगों को चंडीगढ़ बुलाते हैं, अब ऐसा नहीं चलेगा: भगवंत मान
AajTak
Punjab News: मुख्यमंत्री बनने से पहले ही AAP विधायक भगवंत मान ने पंजाब में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. उन्होंने प्रशासनिक जमावट और कसावट शुरू कर दी है और एक्शन लेने शुरू कर दिए हैं.
पंजाब के मुख्यमंत्री बनने जा रहे AAP नेता भगवंत मान ने प्रशासनिक कसावट और जमावट की कवायद शुरू कर दी है. उनका जोर है कि आम लोगों की समस्याओं का निपटारा उनके घरों पर ही होना चाहिए, न कि राजधानी चंडीगढ़ में. शनिवार को मान ने कहा कि वोट मांगने हम डोर-टु-डोर जाते हैं. खेतों के बीच कोई घर हो तो वहां भी चले जाते हैं, लेकिन जीतने के बाद उन्हीं मतदाताओं से कहते हैं कि चंडीगढ़ आ जाओ. आम आदमी पार्टी सरकार की कोशिश रहेगी कि लोगों के काम उनके घर पर हों. कम से कम लोगों को ही राजधानी जाना पड़े.
भगवंत मान ने कहा, हम अच्छा काम करेंगे, तो ऐतिहासिक फैसले होंगे. पंजाब में अच्छे ऑफिसर्स बहुत हैं. उनसे पहले काम नहीं करवाया गया, क्योंकि नीयत साफ नहीं थी. अब साफ नीयत वाली सरकार आ गई है, तो अच्छे फैसले होंगे.
122 पुराने मंत्रियों और विधायकों की सिक्योरिटी हटाने के सवाल पर भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में थाने खाली पड़े हैं और नेताओं के घर के सामने तंबू लगाकर सिक्योरिटी की जा रही है. हम पुलिस से पुलिस वाला काम लेंगे. 2.75 करोड़ लोगों की सुरक्षा ज्यादा जरूरी है. हम ऐसे ही करेंगे, मैं भी खुद ऐसे ही रहता हूं. पता हो कि सीएम बनने से पहले एक्शन में आए मान के निर्देशों पर पंजाब सरकार ने राज्य के बड़े नेताओं, वीवीआईपी और कई दिग्गजों से सरकारी सुरक्षा छीन ली है.
पंजाब: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले एक्शन में भगवंत मान, VVIP की सिक्योरिटी पर चली कैंची
उधर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब दौरे पर हैं. इस दौरान केजरीवाल और भगवंत मान समेत AAP नेता रविवार को अमृतसर में दरबार साहिब में माथा टेकेंगे. फिर दुर्गियाना मंदिर भी जाएंगे, जहां वाल्मीकि भगवान ने लवकु-श को शिक्षा दी थी.
बता दें कि पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें जीती हैं और वह इस बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. इस चुनाव में कांग्रेस 18 सीटें मिलीं और शिरोमणि अकाली दल को 3 और बीजेपी को 2 और बसपा को महज 1 सीट पर संतोष करना पड़ा. जबकि निर्दलीय के खाते में एक सीट आई.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










