
Punjab Crime: फिरोजपुर में नार्को-हवाला सिंडिकेट का भंडाफोड़, 15 किलो हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
AajTak
पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर घल्ल खुर्द पुलिस थाने द्वारा एक गुप्त अभियान चलाकर मादक पदार्थ तस्कर रमेश कुमार उर्फ मेची को गिरफ्तार किया गया.
Narco-Hawala Network Exposed in Punjab: पंजाब के फिरोजपुर जिले में शुक्रवार को एक मादक पदार्थ तस्कर की गिरफ्तारी और 15 किलो हेरोइन बरामद होने के साथ एक नार्को-हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ.
पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर घल्ल खुर्द पुलिस थाने द्वारा एक गुप्त अभियान चलाकर मादक पदार्थ तस्कर रमेश कुमार उर्फ मेची को गिरफ्तार किया गया.
डीजीपी यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, "सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, फिरोजपुर पुलिस ने एक सुसंगठित नार्को-हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया और 15 किलो हेरोइन बरामद की.
सीनियर आईपीएस गौरव यादव ने आगे कहा कि पंजाब पुलिस मादक पदार्थ नेटवर्क को ध्वस्त करने, आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करने और नशा मुक्त पंजाब सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है.
डीजीपी ने कहा, 'एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है, और इस सिंडिकेट के आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है.'
उन्होंने आगे कहा, 'कार्टेल के वित्तीय संचालन के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हवाला चैनलों को उजागर करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.'

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










