
Punjab Board Exam 2023 Dates: पजांब बोर्ड 10वीं, 12वीं, 8वीं और 5वीं की एग्जाम डेट जारी, इस दिन से होंगी परीक्षाएं
AajTak
Punjab Board PSEB Class 10th 12th 8th & 5th Exam 2023 Dates Out: पंजाब बोर्ड ने 5वीं क्लास से लेकर 12वीं तक की बोर्ड परीक्षा तारीखों का ऐलान कर दिया है. परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2023 में आयोजित की जाएंगी जबकि प्रैक्टिकल एग्जाम जनवरी से शुरू होंगे.
Punjab Board PSEB Exam 2023 Dates: पंजाब बोर्ड परीक्षाएं 2023 फरवरी-मार्च में आयोजित की जाएंगी. पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने हाईस्कूल (कक्षा 10वीं), इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) के साथ 8वीं और 5वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखें भी घोषित कर दी हैं. जो छात्र साल 2023 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा (Board Exam 2023) में बैठने वाले हैं, वे अब पंजाब बोर्ड (पीएसईबी) की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac पर जाकर जरूरी नोटिस चेक कर सकते हैं.
पंजाब बोर्ड द्वारा जारी एग्जाम डेट्स नोटिस के मुताबिक, PSEB फरवरी-मार्च 2023 में कक्षा 5, 8, 10 और 12 के लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा.हालांकि, छात्रों को पंजाब बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट और टाइम टेबल के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पंजाब बोर्ड 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेट्स (Punjab Board Exam 2022 Dates) जारी करेगा.
Punjab Board PSEB Exam Date 2023: जानें कब से कब तक होंगे बोर्ड एग्जाम
23 जनवरी से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम पीएसईबी बोर्ड लिखित परीक्षा से पहले इन सभी कक्षाओं की प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजिक करेगा. एनएसक्यूएफ (NSQF) की 10वीं और 12वीं विषयों के प्रैक्टिकल एग्जाम, 12वीं वोकेशनल ग्रुप प्रैक्टिकल और 10वीं प्री-वोकेशनल विषयों के प्रैक्टिकल एग्जाम 23 जनवरी से 1 फरवरी के बीच आयोजित किए जाएंगे. पंजाब बोर्ड कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करेगा. छात्र अधिक जानकारी के लिए बोर्ड द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर- 0172-5227333, 5227334 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं या conductpseb@gmail.com ईमेल कर सकते हैं.
पंजाब बोर्ड परीक्षा 2023 की तारीखों का जरूरी नोटिस, यहां देखें

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












