
PUBG से जुड़ा था ड्रग सप्लायर, हर डिलीवरी पर मिलते थे 50 हजार... सीमा पार से चलता था 10 करोड़ का ड्रग सिंडिकेट
AajTak
दिल्ली क्राइम ब्रांच की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान हेरोइन समेत संदिग्ध केमिकल, मोबाइल, बाइक जब्त की गई. करोड़ों की संपत्तियों का पता लगाया गया है. यह नेटवर्क अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर तक फैला हुआ था. पूछताछ में PUBG ऐप से जुड़े ड्रग नेटवर्क और विदेशी कनेक्शन की जानकारी भी सामने आई है.
दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जो भारत और पड़ोसी देशों के बीच एक्टिव था. इस ऑपरेशन को ऑपरेशन क्लीन स्वीप नाम दिया गया है, जिसमें 10 आरोपियों को पकड़ा गया है. इसी के साथ भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की जब्ती की गई है. ऑपरेशन के दौरान 1667 ग्राम अफगान हेरोइन और 130 ग्राम एक केमिकल, जो नशीला होने का संदेह था, जब्त किया गया. यह सिंडिकेट पंजाब, जम्मू-कश्मीर (J&K), मेवात और दिल्ली/एनसीआर में फैला हुआ था. इसके अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कनेक्शन थे.
एएनटीएफ, क्राइम ब्रांच ने भारत और पड़ोसी देशों के बीच संचालित सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है. इस अभियान के तहत कई गिरफ्तारियां हुईं और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ, मोबाइल फोन, महत्वपूर्ण सबूत और अवैध आय जब्त की गई है. इस अभियान में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. सभी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं. क्रिमिनल हिस्ट्री भी है.
विभिन्न राज्यों में छापेमारी के दौरान कुल 1667 ग्राम अफगान मूल की हेरोइन बरामद की गई है. 130 ग्राम केमिकल जब्त किया गया है, जिसके बारे में संदेह है कि वह ड्रग्स है. ड्रग सप्लाई में इस्तेमाल की जाने वाली दो बाइक जब्त की गई हैं, उन्हें फ्रीज करने के आदेश हैं. ड्रग्स, हथियार और विस्फोटक पदार्थों की आपूर्ति में शामिल सीमा पार के सिंडिकेट से संबंधित महत्वपूर्ण डेटा वाले 15 मोबाइल बरामद किए गए हैं.
इसके अलावा, आगे की वित्तीय जांच के लिए ₹10 करोड़ की पांच संपत्तियों की पहचान की गई है. ड्रग पैडलर्स के बीच वित्तीय संबंधों को स्थापित करने के लिए वित्तीय खुफिया इकाई (FIU) से विवरण मांगा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: भागने की कोशिश में 10वीं मंजिल से लटका ड्रग तस्करी का आरोपी, पुलिस ने बातों में उलझाकर बचाया
आरोपी फहीम की गिरफ्तारी: 9 फरवरी 2025 को इनपुट के आधार पर 37 वर्षीय फहीम फारूक को पकड़ा गया, जो श्रीनगर जेएंडके का रहने वाला है. उसके कब्जे से 996 ग्राम अफगान मूल की हेरोइन मिली. इसके बाद दिल्ली के भोगल में उसके किराए के घर पर तलाशी ली गई, जहां 1,65,000 रुपये कैश मिले. पूछताछ के दौरान फहीम ने खुलासा किया कि वह हेरोइन सप्लाई में शामिल है. उसने अपने सप्लायर का नाम शाजिया बताया, जो कि तेलबल श्रीनगर जम्मू-कश्मीर की रहने वाली है और वर्तमान में दिल्ली में रहती है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







