
PSL 2026 Auction: पाकिस्तान सुपर लीग ऑक्शन में बिकने वाले 103 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट, उनका प्राइस और टीम; देखें
ABP News
PSL 2026 Auction Player List: पीएसएल के इतिहास में पहली बार ऑक्शन हुआ, जिसमें डेविड वार्नर, डेरिल मिचेल, नसीम शाह जैसे बड़े खिलाड़ी थे. देखें ऑक्शन में बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट, उनकी टीम और प्राइस.
पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां संस्करण 26 मार्च से शुरू होगा, जिसके लिए 11 फरवरी को लाहौर में ऑक्शन हुआ. पीएसएल इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों को खरीदने के लिए ऑक्शन हुआ, इससे पहले ड्राफ्ट सिस्टम होता था. ऑक्शन में डेविड वार्नर, डेरिल मिचेल, टॉम करन जैसे विदेशी खिलाड़ियों के साथ पाकिस्तानी स्टार नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, हैरिस रउफ, फहीम अशरफ भी थे. अंडर-19 में धूम मचा चुके समीर मिन्हास भी थे, जिन्हें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने खरीदा. देखें पीएसएल ऑक्शन में बिकने वाले खिलाड़ियों को किस टीम ने कितने प्राइस में खरीदा.
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी नसीम शाह रहे, जिन्हें रावलपिंडी ने 8.65 करोड़ रुपये (पाकिस्तानी करेंसी में) में खरीदा. नसीम का बेस प्राइस 4.2 करोड़ रुपये था. इतना ही बेस प्राइस डेविड वार्नर का था, जिन्हें कराची किंग्स ने 7.9 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया. फहीम अशरफ को भी ऑक्शन में 8 करोड़ रुपये से अधिक मिले, उन्हें इस्मालाबाद यूनाइटेड ने खरीदा.
न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी डेरिल मिचेल को रावलपिंडी ने 8.05 करोड़ रुपये में खरीदा, उनका बेस प्राइस 4.2 करोड़ था. मिचेल को कई टीमें खरीदना चाहती थी, मिचेल बल्ले और गेंद, दोनों से महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी फखर जमन को लाहौर कलंदर्स ने 7.75 करोड़ में खरीदा.
प्राइस करोड़ में, पाकिस्तान रुपये में हैं.













