
Priyansh Arya Century, IPL 2025: प्रियांश आर्या ने 39 गेंद में जड़ा आईपीएल का 5वां सबसे तेज शतक, लगाए 9 छक्के और 7 चौके
AajTak
Punjab Kings vs Chennai Super Kings, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में मंगलवार को पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेले गए मैच में प्रियांश आर्या का तूफान देखने को मिला. प्रियांश ने महज 39 गेंदों पर शतक जड़ दिया.
Punjab Kings vs Chennai Super Kings, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में मंगलवार को पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेले गए मैच में प्रियांश आर्या का तूफान देखने को मिला. प्रियांश ने महज 39 गेंदों पर शतक जड़ दिया. अपनी इस पारी में प्रियांश ने 9 छक्के और 7 चौके लगाए.
जड़ा 5वां सबसे तेज आईपीएल शतक
24 वर्षीय प्रियांश आर्या ने शतक जड़कर कई कीर्तमान अपने नाम कर लिए हैं. आईपीएल में सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से) लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वो संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं. इस लिस्ट में टॉप पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने 2013 में महज 30 गेंदों पर शतक जड़ा था.
30 गेंद - क्रिस गेल (RCB) 2013 37 गेंद - यूसुफ पठान (RR) 2010 38 गेंद- डेविड मिलर (KXIP) 2013 39 गेंद- ट्रैविस हेड (SRH) 2024 39 गेंद- प्रियांश आर्य 2025*
सबसे तेज शतक जड़ने वाले अनकैप्ड भारतीय बने प्रियांश
इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने आईपीएल में अबतक शतक लगाए हैं. शॉन मार्श 2008 मनीष पांडे 2009 पॉल वाल्थाटी 2009 देवदत्त पडिक्कल 2021 रजत पाटीदार 2022 यशस्वी जयसवाल 2022 प्रभसिमरन सिंह 2023 प्रियांश आर्य 2025*

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












