
Prabhas की Radhe Shyam देखकर 24 साल के फैन ने किया सुसाइड, पंखे से लटककर दी जान!
AajTak
राधे श्याम में प्रभास को काफी समय बाद रोमांटिक अवतार में देखा गया. लेकिन उनका रोमांटिक अवतार उन्हें ले डूबा. साहो के बाद ये दूसरा मौका है जब बाहुबली स्टार प्रभास पिटे हैं. नई खबर सामने आई है जिसमें पता चला है कि प्रभास की ये फिल्म देखने के बाद एक फैन ने अपनी जान ले ली.
बॉलीवुड स्टार बाहुबली की राधे श्याम ने कई सारे फैंस की उम्मीदों को तोड़ा है. लेकिन क्या हो अगर आपको पता चले कि राधे श्याम के इन निगेटिव रिव्यूज को देखकर उनके एक फैन ने दम तोड़ दिया.
प्रभास फैन ने क्यों ली अपनी जान?
है ना बेहद ही शॉकिंग खबर. किसी की जान कैसे इतनी सस्ती हो सकती है? पर डाई हार्ड फैंस कब अपने चहेते स्टार के लिए ओवर एक्ट कर बैठे कोई नहीं जानता. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास के 24 साल के फैन रवि तेजा ने राधे श्याम को मिले खराब रिव्यूज की वजह से अपनी जान ही ले ली. फिल्म को लेकर लगातार आए निगेटिव रिव्यू को देख फैन को बड़ा झटका लगा.
The Kashmir Files: द कश्मीर फाइल्स शूट करते हुए खूब रोए अनुपम, पुष्कर नाथ के रोल से पिता का गहरा कनेक्शन
प्रभास ने तोड़ी सबकी उम्मीदें
प्रभास के लिए निगेटिव बातें वो सुन नहीं पाया. नतीजा ये हुआ कि फैन ने बहुत बड़ा कदम उठा लिया. दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास के फैन ने उनकी फिल्म राधे श्याम देखी. घर आकर वो काफी निराश हुआ और खुद को पंखे से लटकाकर अपनी जान दे दी. कहा जा रहा कि रवि तेजा इस बात से काफी उदास था कि राधे श्याम उसकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












