
Pornography Case: राज कुंद्रा के बहीखाता का खुला 'राज'! ऑफिस में मिली गुप्त अलमारी
Zee News
पोर्नोग्राफी मामले में कारोबारी राज कुंद्रा लगतार फंसते जा रहे हैं. क्राइम ब्रांच ने कुंद्रा के अंधेरी स्थित ऑफस पर छापेमारी कर एक अलमारी बरामद की है जो इससे एक दिन पहले हुई छापेमारी में नहीं मिली थी.
मुंबई: पोर्नोग्राफी मामले (Pornography Case) में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. अब मुंबई क्राइम ब्रांच को राज कुंद्रा (Raj Kundra) की एक छिपी हुई अलमारी मिली है. शनिवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के वियान इंडस्ट्रीज और JL स्ट्रीम के अंधेरी ऑफिस पर दोबारा छापेमारी की, जहां एक छुपाई गई अलमारी मिली. अलमारी से क्राइम ब्रांच को बहुत सारे बॉक्स और फाइलें मिली हैं. क्राइम ब्रांच के सूत्रों का कहना है कि इन फाइलों में क्रिप्टो करेंसी से जुड़ी बेहद अहम जानकारियां हैं. बता दें कि इससे पहले 19 जुलाई को भी क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के इसी ऑफिस पर छापा मारा था लेकिन तब ये छुपी हुई अलमारी नहीं दिखाई दी थी. लेकिन शनिवार को राज कुंद्रा से जुड़े कुछ लोगों से पूछताछ के बाद इसका पता चला. जिसके बाद इस ऑफिस पर दूसरी बार रेड डाली गई.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










