
Pooja Singhal News: 9 घंटे लंबी पूछताछ... जब ईडी के सवालों ने IAS पूजा सिंघल को कर दिया असहज
AajTak
आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार से प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने 9 घंटे से अधिक वक्त तक पूछताछ की. बाद में सुमन कुमार को ईडी ने रिमांड पर ले लिया.
झारखंड की चर्चित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपना शिकंजा और कस दिया है. मंगलवार को ईडी ऑफिस में पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार से 9 घंटे से ज्यादा देर तक पूछताछ हुई. बताया जा रहा है कि इस दौरान उनसे कई तीखे सवाल किए गए. कुछ सवालों ने तो पूजा सिंघल को असहज कर दिया और वो उनका जवाब सही से नहीं दे पाईं.
जब पूजा सिंघल, अभिषेक झा और सुमन कुमार तीनों को एकसाथ बिठाकर पूछताछ की गई तो तीनों ही ईडी के सवालों से असहज हो गए. इसी दौरान सुमन ने बताया कि पैसे उसके नहीं है. इससे पहले सुमन कुमार कह रहा था कि सारे पैसे उसी के हैं. पूछताछ के बाद पूजा सिंघल और उनके पति अपने घर चले गए, जबकि CA सुमन कुमार को गिरफ्तार करने के बाद 5 दिनों की रिमांड पर ईडी ने ले लिया. बुधवार (12 मई) को सुमन कुमार को स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा.
पूछताछ के दौरान सुमन और पूजा सिंघल के घर, अस्पताल और दफ्तर से जब्त कागजातों को भी दफ्तर लाया गया. दो बड़े-बड़े बक्से में भरे दस्तावेज कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी दफ्तर लाए गए. ईडी ने शेल कंपनियों से जुड़े दस्तावेज भी मंगाए. पूजा सिंघल, अभिषेक झा और सुमन तीनों से ईडी ने शेल कंपनियों को लेकर भी पूछताछ की. शेल कंपनी से संबंधित जानकारी के लिए ईडी ने ईवैल्यूएटर को भी बुलाया. उनसे सुमन और उसके भाई से जुड़ी कंपनियों की जानकारी ली गई.
बता दें कि हाल ही में ईडी ने पूजा सिंघल के करीबियों के रांची और बाकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे थे. छापे के दौरान ईडी को 19 करोड़ से अधिक कैश और कई अहम दस्तावेज मिले थे. इस मामले में ईडी तेजी से जांच कर रहा है.
HC में याचिका दाखिल इस बीच झारखंड हाई कोर्ट में अरुण दुबे ने हस्तक्षेप याचिका (IA petition) दाखिल की है. याचिका में उन्होंने अदालत से मांग की है कि पूजा सिंघल के मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए. साथ ही उन्होंने हस्तक्षेप याचिका में यह भी मांग की है कि इस मामले की जांच कर रही एजेंसी ईडी के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए. अदालत से यह गुहार लगाई गई है कि पूजा सिंघल के साथ-साथ झारखंड के कुछ अन्य वरिष्ठ IAS अफसरों की संपत्ति की जांच सीबीआई और ईडी से कराई जाए.
इससे पहले खूंटी के मनरेगा घोटाला की जांच के लिए भी अरुण कुमार दुबे ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की, जिस पर अदालत सुनवाई कर रही है. अगर कोर्ट में इन याचिकाओं पर कार्रवाई होती है तो पूजा और उनकी करीबियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



