
Police ने उतार दिया 'मूंछों का ताव', वर्दी को अकड़ दिखाने वाले गुंडे का निकला भरे बाजार जुलूस, कान पकड़कर मंगवाई माफी
AajTak
Crime News: आरोपी भंवरकुआं इलाके के गुंडे रहे सोंटा सरदार का बेटा है. आरोपी का पिता एक मंत्री का करीबी भी बताया जाता है. इस मामले को लेकर थाने की पुलिस भी कार्रवाई करने को लेकर दबाव महसूस कर रही थी लेकिन आला पुलिस अफसरों की सख्ती के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस कॉन्स्टेबल से मारपीट और मूंछों पर ताव देकर धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी रविवार को पुलिस थाने से भाग निकला था. अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का भरे बाजार जुलूस निकाला और फिर पुलिसकर्मियों से मांफी भी मंगवाई.
दरअसल, रविवार रात शहर के खजराना चौराहे पर गुंडे सोंटा सरदार का बेटा करनजीत सिंह अपनी कार में हूटर लगाकर निकला और सिग्नल तोड़कर भाग रहा था. यह देख ड्यूटी पर तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल विकास शर्मा और सूबेदार ब्रजनार सिंह ने उसे रोका. इससे गुस्साए युवक ने पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी कर गाली-गलौच की और अपनी मूंछों पर ताव देते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली. देखें Video:-
पुलिस आरोपी को पकड़कर खजराना थाने लेकर पहुंची. मगर केस दर्ज होने की जानकारी मिलने पर आरोपी वहां से भी भाग निकला. लेकिन पुलिस के आला अधिकारियों की सख्ती के बाद पुलिस फिर से आरोपी को थाने लेकर पहुंची और कई धाराओं में मामला दर्ज कर हवालात के पीछे डाल दिया.
आरोपी को उस जगह भी ले जाया गया, जहां उसने पुलिसकर्मियों को हेकड़ी दिखाई थी. पुलिस ने कान पकड़कर आरोपी से माफी मंगवाई.
आरोपी का शराब के नशे में वीडियो वायरल भी हुआ है. पुलिस के सामने अपनी हेकड़ी दिखा रहा था. तहकीकात करने पर पता चला कि आरोपी पर मारपीट और गुंडागर्दी के 6 केस पहले से दर्ज हैं.
आरोपी करनजीत सिंह शहर के भंवरकुआं इलाके के गुंडे रहे सोंटा सरदार का बेटा है. आरोपी का पिता एक मंत्री का करीबी भी बताया जाता है. इस मामले को लेकर थाने की पुलिस भी कार्रवाई करने को लेकर दबाव महसूस कर रही थी लेकिन आला पुलिस अफसरों की सख्ती के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










